logo

रांची : विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, प्रभारी सचिव ने दिया न्योता

विधान.jpg

रांचीः 
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड विधान सभा प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की। उन्होंने 22 नवंबर 2022 को आयोजित झारखंड विधान सभा स्थापना दिवस समारोह एवं 23 नवंबर 2022 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। बता दें कि झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को मनाया जायेगा। वहीं, 23 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। मालूम हो कि झारखंड विधानसभा का स्थापना 22 नवंबर 2000 को हुआ था।